तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 4.4% पर आयी
भारत की आर्थिक विकास दिसंबर 2022 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 4.4% पर आ गयी। इसे दूसरी तिमाही में 6.3% के मुकाबले बड़ी गिरावट माना जा रहा है।
भारत की आर्थिक विकास दिसंबर 2022 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 4.4% पर आ गयी। इसे दूसरी तिमाही में 6.3% के मुकाबले बड़ी गिरावट माना जा रहा है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ऐक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व डीलर वीरेश जोशी समेत 20 को इस फंड हाउस से जुड़े मामले में प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने कहा कि उसने 30.5 करोड़ रुपये की पहचान कथित अग्रिम गतिविधियों के कारण हुए गलत लाभ के रूप में की है और निर्देश दिया कि यह राशि इकाइयों से जब्त की जाए।
वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार (01 मार्च 2023) को भारत के आर्थिक विकास अनुमानों को बढ़ा दिया। उसने 2023 में भारत की वृद्धि दर 5.5% और 2024 में 6.5% रहने का अनुमान जताया है।
कपिल मेहता, इंदौर : अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के 50 शेयर 1210 रुपये के भाव पर हैं। दो से तीन साल के लिए खरीदा है। इसमें क्या करूँ? हाल में खरीदे थे।
हेनरी : ड्रीमफोक्स सर्विसेज (Dreamfolks Services) शेयर पर आपका नजरिया क्या है?
सुधीर तेहलान : मेरे पास पोर्टफोलिया में डीमार्ट (Avenue Supermarts) के 300 शेयर हैं, नजरिया लंबी अवधि का है। कृपया उचित सलाह दें।
क्या 2023 ऋण बाजार या डेट मार्केट (Debt Market) के लिए एक अच्छा साल रहने वाला है? इस साल डेट म्यूचुअल फंडों (Debt Mutual Funds) में निवेशकों को कहाँ और किन आशाओं के साथ पैसा लगाना चाहिए?
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (01 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और आरईसी (REC) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (01 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने बुधवार (01 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), क्रूड ऑयल (Crude Oil), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) को खरीदने का सुझाव दिया है।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (01 मार्च) को भी सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 22.0 अंकों की नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.13% की गिरावट के साथ 17,377 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
फरवरी में मुंबई में घरों के रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर कमी देखने को मिली है। फरवरी महीने में घरों के रजिस्ट्रेशन में 11 फीसदी की गिरावट आई है। घरों का रजिस्ट्रेशन पिछले साल के 10,379 के मुकाबले 9,268 के स्तर पर आ गया है।
रेन इंडस्ट्रीज ने कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड आधार पर घाटे से मुनाफे में आ गई है।
वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच अमेरिकी बाजारों में हल्का उछाल देखने को मिला। डाओ 70 अंक चढ़ कर बंद हुआ, वहीं नैस्डेक में 0.6% की बढ़त देखी गई। दिन की ऊंचाई से डाओ में 300 अंकों की गिरावट रही।
फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिप्ला (Cipla) के शेयर मंगलवार (28 फरवरी 2023) को कारोबार के दौरान आठ महीने के निचले स्तर पर पहुँच गये। अमेरिका में उत्पाद लॉन्च में देरी की चिंताओं के कारण शेयरों का ये हाल हुआ है। आज बीएसई पर इसके शेयर 906.05 रुपये पर बंद हुए।
परिधान रिटेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फैबइंडिया (Fabindia) ने अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि बाजार के मुश्किल हालात को देखते हुए आईपीओ वापस लेने का फैसला किया गया है।