निफ्टी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हैवेल्स इंडिया, कोफॉर्ज, रेलटेल और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (09 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), हैवेल्स इंडिया (Havells India), कोफॉर्ज (Coforge), रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation of India) और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। कोफॉर्ज, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के स्टॉक में बुधवार (08 फरवरी) के भाव पर खरीदारी करने का सुझाव दिया गया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (09 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures), सोनाटा सॉफ्टवेयर (Sonata Software), पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance), एनएससी इंडिया (NLC India) और हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।