निफ्टी, टाटा स्टील, पंजाब नेशनल बैंक और बाल्मर लॉरी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (09 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा स्टील (Tata Steel), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और बाल्मर लॉरी (Balmer Lawrie) के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। बाल्मर लॉरी के शेयर को शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने की सलाह दी गयी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (09 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies), सीएट (Ceat), शोभा (Sobha), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) और क्रेडिटएसेस ग्रामीण (CreditAccess Grameen) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।