शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की कुल बिक्री में बढ़त, शेयर चढ़ा

सालाना आधार पर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की फरवरी बिक्री में बढ़त हुई है।

फरवरी 2016 में बिके 2,72,719 वाहनों के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी ने कुल 2,73,513 वाहन बेचे। कंपनी की मोटरसाइकिलों का निर्यात 84,141 इकाई से 22% बढ़ कर 1,02,671 इकाई रहा, जबकि घरेलू बाजार दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,51,141 इकाई से 6% घट कर 1,42,287 इकाई रह गयी।
बजाज ऑटो का शेयर बीएसई में बुधवार के 2,773.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 2,790.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2,790.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे बजाज ऑटो के शेयर में 56.00 रुपये या 2.02% की बढ़त के साथ 2,828.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख