शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की फरवरी बिक्री घटी

विश्व की सबसे बडी़ दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने फरवरी 2017 में 5,24,766 वाहन बेचे।

इसकी तुलना में फरवरी 2016 में कंपनी के 4.8% अधिक 5,50,992 वाहन बिके थे। कमजोर बिक्री आँकड़ों के बावजूद आज हीरो मोटोकॉर्प का शेयर न केवल ऊपर चढ़ा बल्कि टाटा मोटर्स के साथ मिल कर इसने ऑटो सेक्टर को भी सहारा दिया।
हीरो मोटोकॉर्प का शेयर बीएसई में बुधवार के 3,184.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 3,203.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 3,260.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज के कारोबार में इसका निचला स्तर 3,191.05 रुपये रहा। करीब 3 बजे हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 42.75 रुपये या 1.34% की बढ़त के साथ 3,226.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख