शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के निर्यात में 9.8% की वृद्धि

फरवरी 2016 के मुकाबले फरवरी 2017 में टीवीएस मोटर (TVS Motor) के निर्यात में 9.8% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने कुल 34,804 वाहनों के मुकाबले इस बार 38,215 वाहनों का निर्यात किया। वहीं दूसरी ओर टीवीएस की दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आयी है। कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,11,148 इकाई से घट कर 2,06,247 इकाई और तिपहिया वाहनों की बिक्री 8,319 इकाई से घट कर 5,223 इकाई रह गयी। इसके अलावा टीवीएस ने स्कूटरों की 67,089 इकाई के मुकाबले फरवरी 2017 में 2.9% अधिक 69,020 इकाइयाँ बेचीं।
टीवीएस मोटर का शेयर बीएसई में बुधवार के 424.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 428.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 432.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज के कारोबार में इसका निचला स्तर 422.45 रुपये रहा। कारोबार के आखरी समय में टीवीएस मोटर के शेयर में 3.10 रुपये या 0.73% की बढ़त के साथ 427.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख