शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) ने मिलाया गूगल फ्लाइट्स से हाथ

स्पाइसजेट (Spicejet) ने भारतीय ऑनलाइन यात्रा कंपनी क्लियरट्रिप के साथ मिल कर गूगल फ्लाइट्स से समझौता किया है।

यह करार हवाई यात्रियों को संभावित स्थलों का पता लगाने और टिकट की कीमतें लाइव देखने के लिए किया गया है। 2015 में शुरू हई गूगल फ्लाइट्स यात्रियों को गंतव्य स्थान देखने के साथ ही किफायती दाम पर सर्वश्रेष्ठ फ्लाइट की सुविधा देती है।
उधर बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 2.20 रुपये या 1.51% की कमजोरी के साथ 143.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 150.10 रुपये और निचला स्तर 54.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख