शेयर मंथन में खोजें

प्रत्येक 6 महीने में नया उत्पाद उतारेगी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland)

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) 2020 तक हर 6 महीनों में अपना एक नया उत्पाद बाजार में उतारेगी।

खबरों के अनुसार कंपनी ने अपनी विकास योजना के तहत यह निर्णय लिया है। कंपनी ने अगले 3 सालों में हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 400 करोड़ रुपये के निवेश की योजना भी बनायी है। अशोक लेलैंड ने 6 साल पहले एक हल्का वाणिज्यिक वाहन 'दोस्त' लॉन्च किया था, जिसका अपग्रेडेड मॉडल 'दोस्त+' इसने शुक्रवार को बाजार में पेश किया, जो कि भारी पेलोड ले जाने में सक्षम है। दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 3.05 रुपये या 2.60% की कमजोरी के साथ 114.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 120.15 रुपये और निचला स्तर 73.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख