शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि हुई है।

पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में कंपनी ने 27.2 लाख टन का उत्पादन किया था, जो 2017 की समान अवधि में 30.2 लाख टन रहा। वहीं दक्षिण पश्चिम एशिया में टाटा स्टील का उत्पादन 5.4 लाख टन की तुलना में 6 लाख टन रहा, मगर यूरोप में 26.8 लाख टन से घट कर 26 लाख टन रह गया। बिक्री की बात करें इसी अवधि में कंपनी की बिक्री भारत में 26.2 लाख टन से बढ़ कर 30.2 लाख टन, यूरोप में 22.6 लाख टन के मुकाबले 26 लाख टन और दक्षिण पश्चिम एशिया में 6.5 लाख टन की तुलना में 6.7 लाख टन रही। बेहतर बिक्री तथा उत्पादन आँकड़ों के बाद टाटा स्टील के शेयर में तेजी का रुख है।
टाटा स्टील का शेयर बीएसई में 660.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 664.90 रुपये पर खुला। करीब 11.25 बजे यह शेयर 26.85 रुपये या 4.07% की बढ़ोतरी के साथ 687.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख