शेयर मंथन में खोजें

सबसे तेज रही आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) की अपलोड स्पीड

सितंबर में आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) की 4जी अपलोड स्पीड सबसे तेज रही।

टेलीकॉम नियामक ट्राई (TRAI) के माईस्पीड (MySpeed) ऐप्प के माध्यम से जुटाये डैटा के अनुसार आइडिया की अपलोड गति 6.307 एमबी प्रति सेकंड रही। हालाँकि 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में आइडिया रिलायंस जियो और वोडाफोन के बाद तीसरे नंबर पर रही। उधर बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 73.80 रुपये पर ही खुला। 75.50 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11.05 बजे आइडिया का शेयर 1.20 रुपये या 1.63% की बढ़त के साथ 75.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख