शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

जिंदल स्टील (Jindal Steel) का शेयर आज 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया।

दरअसल जिंदल स्टील ने श्रेई इक्विपमेंट को रायगढ़ (छत्तीसगढ़) और अंगुल (ओडिशा) में स्थित एकीकृट स्टील संयंत्रों में ऑक्सिजन संयंत्र परिसंपत्तियाँ बेच दी हैं। इस सौदे से कंपनी ने 1,121 करोड़ रुपये प्राप्त किये। इस खबर से ही जिंदल स्टील के शेयर में मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 152.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 153.00 रुपये पर खुला और 161.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे यह 5.60 रुपये या 3.87% की तेजी के साथ 158.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख