शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के तिमाही उत्पादन में मामूली गिरावट

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के जुलाई-सितंबर उत्पादन में हल्की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 39.8 लाख टन स्टील के मुकाबले कंपनी इस बार 1% कम 39.4 लाख टन स्टील का उत्पादन कर सकी। उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 257.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 258.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 253.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयर में 0.20 रुपये या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 257.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख