शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कर रही है कर्नाटक सरकार से बातचीत

खबरों के अनुसार महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कर्नाटक सरकार से वार्ता कर रही है।

कंपनी कर्नाटक में अपने इलेक्ट्रिक वाहन विभाग महिंद्रा इलेक्ट्रिक की क्षमता का विस्तार करने के लिए राज्य में और अधिक निवेश करना चाहती है। इसलिए कर्नाटक सरकार में बड़े और मध्य उद्योग मंत्री आरवी देशपांडे और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा चेयरमैन आनंद महिंद्रा की बैठक की भी खबर है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,304.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,313.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे इसमें 6.90 रुपये या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 1,311.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख