शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में एक दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

नये वर्ष से पहले मामूली कारोबार के कारण बेस मेटल की कीमतें एक दायरे में कारोबार कर सकती है। कीमतों को इस आधार पर नयी दिशा मिल सकती है कि तेजी से फैल रहा ओमाइक्रोन कोरोना वायरस संस्करण वैश्विक माँग को कैसे प्रभावित करता है।

यूरोप में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने जिंक और एल्युमीनियम की उच्च उत्पादन लागत और स्मेल्टर बंद होने की चिंताओं को बढ़ा दिया। तांबे की कीमतें 755 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 725 रुपये तक लुढ़क सकती है। चीन में माँग में धीमी वृद्धि की संभावना और पेरू में एंग्लो अमेरिकन की क्वेलावेको खदान जैसे परिचालन से आपूर्ति बढ़ने से कीमतों पर दबाव रहने की संभावना है। लेकिन एमएमजी लिमिटेड की लास बंबास तांबे की खान ने कहा कि पेरू में तांबा परिवहन की प्रमुख सड़क को प्रभावित करने वाली एक महीने की नाकाबंदी को हटाने के लिए एक अस्थायी समझौता स्थायी तरीके से संचालन को फिर से शुरू करने की शर्तों की गारंटी नहीं देता है। जापान के पैन पैसिफिक कॉपर को उम्मीद है कि नयी खदानों से अतिरिक्त आपूर्ति से 2022 में तांबे की औसत कीमत इस वर्ष के 9,300 डॉलर से घटकर 8,600 डॉलर प्रति टन हो जायेगी। इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार, अगले साल खदानों से आपूर्ति 3.9% बढ़कर लगभग 22 मिलियन टन होने की उम्मीद है, जिससे रिफाइंड बाजार में 3,28,000 टन सरप्लस रह सकता है। निकल की कीमतें 1,520-1,575 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

जिंक की कीमतें 275-295 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। बिजली की अधिक कीमतों ने कुछ जिंक स्मेल्टरों को परिचालन स्थगित करने के लिए मजबूर किया है और कुछ विश्लेषकों का मानना है कि सर्दियों के दौरान स्थिति कठिन बनी रहेगी। लेड की कीमतें 182-190 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतें 220 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 236 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। पश्चिमी यूरोप में बिजली की कमी से वैश्विक एल्युमीनियम क्षमता के 6% से कम प्रभावित होने और उत्पादन में 5,00,000 मिलियन टन की कमी होने की उम्मीद है, जो 2022 में चीन से बाहर नयी
क्षमता से अभी भी कम है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख