ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (06 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इसके साथ ही टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company), केनरा बैंक (Canara Bank) और जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel And Power) के स्टॉक में शुक्रवार (03 मार्च) के भाव पर क्रमश: 14-14 और 30 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है।