शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) का मुनाफा 23% बढ़ा, शेयर मजबूत

दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायोकॉन ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2015 में 126 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह पिछले वर्ष में कमाये गये 103 करोड़ रुपये से 23% ज्यादा है। वहीं कंपनी की शुद्ध बिक्री 15% बढ़ कर 857 करोड़ रुपये हो गयी है जो पिछले वर्ष 742 करोड़ रुपये थी। कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में 191 करोड़ रुपये से बढ़ कर 236 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का तिमाही एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 26% से बढ़ कर 28% हो गया।
बीएसई में कल 458.55 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज बायोकॉन के शेयर में तेज उछाल देखने को मिली है। आज दिन में लगभग 12.15 बजे बॉयोकोन का शेयर 13.40 रुपये या 2.92% की बढ़त के साथ 471.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख