शेयर मंथन में खोजें

एमएमटीसी (MMTC) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

ओएफएस (OFS) के फ्लोर प्राइस तय होने की खबर के बाद से शेयर बाजार में एमएमटीसी लिमिटेड (MMTC Ltd) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 190.35 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। बीएसई में सुबह 11:10 बजे यह 21.10 रुपये यानी 9.98% की कमजोरी के साथ 190.35 रुपये पर है।
केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह (ईजीओएम) ने कंपनी के ओएफएस की फ्लोर प्राइस 60 रुपये तय की है। सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी का 9.3% हिस्सा बेच रही है। सरकार ने इस ओएफएस के जरिये 9,33,12,000 शेयर बेच कर 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी में सरकार की 99.33% की हिस्सेदारी है। कंपनी का ओपन फॉर सेल आज शेयर बाजार में खुला है। (शेयर मंथन, 13 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख