शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 106 अंक गिरा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
कल के कारोबार में बैंक शेयरों के कमजोर प्रदर्शन ने बाजार पर दबाव बनाया। अभी अमेरिकी बाजार में क्यू3 को लेकर चिंता कायम है। हालाँकि आर्थिक आँकड़े मिले-जुले रहे। मई में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स 0.5% से ज्यादा रहा है। वहीं इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन पुराने स्तर पर ही स्थिर है। अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी हुई है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 106 अंक यानी 0.70% की कमजोरी के साथ 15,070 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 3424 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 9 अंक यानी 0.59% गिर कर 1627 पर बंद हुआ। 
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 1.20 डॉलर चढ़ कर 97.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी बढ़त रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 12 डॉलर चढ़ कर 1,389.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 15 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख