शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5668 पर, सेंसेक्स (Sensex) 55 अंक ऊपर

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 55 अंक यानी 0.29% की मजबूती के साथ 18,774 पर बंद हुआ। निफ्टी 12 अंक यानी 0.21% की बढ़त के साथ 5668 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.48% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.28% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.36% की गिरावट रही। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 18,615 और निफ्टी 5617 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से घरेलू बाजार को फायदा पहुँचा। इस दौरान सेंसेक्स 18,821 और निफ्टी 5686 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान बाजार में एक सीमत दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार दोबारा हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.43% का फायदा पहुँचा। टीईसीके में 1.11% की मजबूती रही। ऑटो में 0.34%, पावर में 0.27% और तेल-गैस में 0.17% की बढ़त रही। पीएसयू बिना किसी बदलाव के रहा। दूसरी ओर, धातु को 1.45% का घाटा हुआ। रियल्टी में 1.02% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.41%, बैंकिंग में 0.37%, कैपिटल गुड्स में 0.32%, हेल्थकेयर में 0.26% और एफएमसीजी में 0.13% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 21 जून 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख