शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है। 

सेंसेक्स (Sensex) ने 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। निफ्टी (Nifty) भी 6000 के स्तर को पार कर गया है। 

दोपहर 2:10 बजे सेंसेक्स 90 अंक यानी 0.45% की मजबूती के साथ 20,049 पर है। निफ्टी 23 अंक यानी 0.38% की बढ़त के साथ 6032 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.93% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.74% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.65% की बढ़त है। आज के कारोबार में एफएमसीजी और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.08% का फायदा हुआ है। रियल्टी में 1.00% की मजबूती है। कैपिटल गुड्स में 0.90%, हेल्थकेयर में 0.84%, टीईसीके में 0.81%, तेल-गैस में 0.77%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.67%, ऑटो में 0.60%, बैंकिंग में 0.36%, आईटी में 0.28% और धातु में 0.12% की बढ़त है। पीएसयू में 0.09% की हल्की बढ़त है, जबकि पावर में 0.19% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2013)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख