शेयर मंथन में खोजें

एमऐंडएम (M&M) का शेयर लुढ़का

शेयर बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 908 रुपये तक नीचे चला गया। यह सुबह 11:38 बजे 1.42% के नुकसान के साथ 914.75 रुपये पर है।

खबर है कि कंपनी ने घटती माँग और बिक्री की वजह से अपने 500 अस्थायी कर्मचारियों को अनिश्चितकाल के लिए छु्ट्टी पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि अपने उत्पादों की घटती बिक्री की वजह से कंपनी पहले ही अपने उत्पादन संयंत्रों में आठ दिनों के लिए उत्पादन बंद कर चुकी है।
इस दौरान एमऐंडएम की सब्सीडियरी कंपनी महिंद्रा व्हीकल मैन्यूफैक्चर्स (Mahindra Vehicle Manufacturers) के चाकण स्थित उत्पादन संयंत्र में भी उत्पादन बंद है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख