शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग (Banking) क्षेत्र के शेयरों में तेज गिरावट

आरबीआई (RBI) के फैसले से शेयर बाजार में बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बढ़ती गिरावट को सँभालने के लिए कई अहम कदम उठाये हैं। इसी दिशा में आरबीआई ने सभी व्यावसायिक बैंकों के लिए कर्ज महँगा कर दिया है। 

बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 997.40 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1:33 बजे यह 5.57% के नुकसान के साथ 1,003.65 रुपये पर है।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर भाव में भी तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में यह दोपहर 1:34 बजे 2.43% के नुकसान के साथ 678.25 रुपये पर है।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। दोपहर 1:35 बजे 5.54% के नुकसान के साथ यह 1,236.80 रुपये पर है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में दोपहर 1:36 बजे यह 4.59% के नुकसान के साथ यह 1,828.20 रुपये पर है।
यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:36 बजे कंपनी का शेयर 9.01% के नुकसान के साथ 455.40 रुपये पर है।
इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर में भी तीखी गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में दोपहर 1:37 बजे 7.51% के नुकसान के साथ 468.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2013)
 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख