शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर में मजबूती का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 929.50 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:08 बजे कंपनी का शेयर 0.78% की बढ़त के साथ 912.90 रुपये पर है।
अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 1210 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में यह 1040 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 16.3% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की आमदनी 8.1% बढ़ कर 6944 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछली तिमाही में यह 6425 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख