शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर चढ़ा

शेयर बाजार में सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 552.10 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:30 बजे 7.52% की मजबूती के साथ यह 545.25 रुपये पर है।
गौरतलब है कि अप्रैल-जून 2013 में कंपनी को 1276 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 795 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

हालाँकि, कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 31% बढ़ कर 3482 रुपये रही है, जो की पिछले साल की इसी तिमाही में 2658 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 35% बढ़ कर 3577 करोड़ रही है, जबकि पिछले साल के समान अवधि में यह 2656 करोड़ दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख