शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर चढ़ा

शेयर बाजार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज सुबह 10:36 बजे कंपनी का शेयर 1.89% की बढ़त के साथ 1,894.60 रुपये पर है। 

कंपनी के चाकण स्थित संयंत्र में कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद इस सयंत्र के सभी कर्मचारी आज से कामकाज पर लौट आये हैं। 
गौरतलब है कि कंपनी के यूनियन विश्व कल्याण कागमगार संगठन (Union Vishv Kalyan Kamgar Sanghatan) ने वेतन में बढ़ोतरी न होने के एवज में प्रत्येक कर्मचारी को 1 रुपये प्रति शेयर की दर से 500 शेयरों का आबंटन करने की माँग रखी थी, जिसे स्वीकार नहीं किये जाने पर कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला किया था। यह हड़ताल 28 जून 2013 से जारी थी। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख