शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5472 पर, सेंसेक्स (Sensex) 206 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के सँभलने से बाजार को फायदा पहुँचा।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि जल्द ही यह सँभल कर इस स्तर से ऊपर लौट आया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 206 अंक यानी 1.13% की मजबूती के साथ 18,519 पर बंद हुआ। निफ्टी 63 अंक यानी 1.17% चढ़ कर 5472 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.23% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.91% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.74% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 5400 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। सेंसेक्स 18,211 और निफ्टी 5378 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इस दौरान निफ्टी भी 5400 के स्तर से ऊपर लौट आया। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार पर दबाव बना। इस बीच घरेलू बाजार लाल निशान पर चला गया। हालाँकि जल्द ही यह सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी, लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की मजबूती में कमी आयी। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 18,547 और निफ्टी 5479 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.04% का फायदा पहुँचा। बैंकिंग में 1.91%, तेल-गैस में 1.59%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.55% और ऑटो में 1.51%, आईटी में 1.37%, पीएसयू में 1.13%, पावर में 1.08% और धातु में 1.00% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.77%, टीईसीके में 0.71% और हेल्थकेयर में 0.48% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.33% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2013) 
 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख