शेयर मंथन में खोजें

शु्क्रवार के लिए वायदा रणनीति

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अक्टूबर सीरीज में निफ्टी फ्यूचर (Nifty Futures), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), यूपीएल (UPl) के बारे में सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में निफ्टी अक्टूबर फ्यूचर को 8160 से 8170 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 8200 और 8220 के लक्ष्य हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर यानी स्टॉप लॉस 8,145 पर रखने के लिए कहा गया है।
अल्ट्राटेक सीमेंट अक्टूबर फ्यूचर को 2830 रुपये के कुछ नीचे के भाव पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य 2860/2875 रुपये और घाटा काटने का स्तर 2813 रुपये है।

इसके अलावा, यूपीएल अक्टूबर फ्यूचर के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि आज इसे 446.50 रुपये से थोड़ा नीचे के भाव में बेच दें। इस सौदे में नीचे के लक्ष्य 438.50/434.50 रुपये रखे गये हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 450.70 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह अक्टूबर फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख