शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजारों की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 7,850 के ऊपर

एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार भी मजबूती के साथ खुले हैं।

शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 7850 के ऊपर नजर आ रहा है। फिलहाल सेंसेक्स (Sensex) 147 अंक चढ़ कर 25,923 पर और निफ्टी (Nifty) 41 अंक चढ़ कर 7,872 पर चल रहे हैं।
आज घरेलू बाजार के लिए दो महत्वपूर्ण संकेत हैं। एक तो संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होना और दूसरा, नंवबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी)। बाजार को उम्मीद है कि संसद के इस सत्र में जीएसटी (GST) समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो सकते हैं। इसके अलावा दिसंबर में अमेरिकी में ब्याज दरों में बढ़ोतरी और यूरोप में अगले हफ्ते यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठक में राहत पैकेज के ऐलान होने की संभावनाओं पर भी निवेशकों की नजर है।
आज सुबह सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मा (Sun Pharma) 4.25%, टाटा मोटर्स (Tata Motors) 1.68%, हिंडाल्को (Hindalco) 1.42%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 1.35% की तेजी दिखा रहे हैं। डॉ रेड्डीज (Dr Reddy’s) -6.16%, मारुति (Maruti) -1.26%, गेल (GAIL) -0.62% और ल्यूपिन (Lupin) -0.30% गिरावट पर चल रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.34% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.53% की तेजी देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख