शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को सँभला अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.8% ऊपर

शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद कल सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार वापस सँभला और इसके प्रमुख सूचकांक कुछ उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए।

सरकारी सहायता (सब्सिडी) प्राप्त स्वास्थ्य बीमा के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आवेदन करने से स्वास्थ्य सेवा, खास कर अस्पताल कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 123.29 अंक या 0.72% चढ़ कर 17,251.62 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 15.60 अंक या 0.78% की बढ़त दर्ज हुई और यह 2,021.15 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45.84 अंक या 0.93% की मजबूती के साथ 4,968.92 पर बंद हुआ।
इस बीच कच्चे तेल की कीमतें 9 साल के निचले स्तरों के आसपास हैं। डब्लूटीआई क्रूड की कीमत सोमवार को 34 डॉलर तक फिसलने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के लगभग बराबर ही 34.74 डॉलर पर रही। डब्लूटीआई क्रूड वैश्विक वित्तीय संकट के बाद फरवरी 2009 में बने निचले स्तर 33.98 डॉलर के स्तर से जरा सा ही पीछे रह गया। वहीं लंदन का ब्रेंट क्रूड जुलाई 2004 के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर 36.04 डॉलर तक गिर गया। अंत में यह 0.69 डॉलर या 1.9% की गिरावट दर्ज कर 36.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख