शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को बाजार सपाट, सेंसेक्स (Sensex) केवल 12 अंक नीचे

क्रिसमस की छुट्टी के चलते लंबे सप्ताहांत से पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पूरे दिन एक छोटे दायरे में बँधा रहा और अंत में बहुत मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

हालाँकि सुबह के कारोबार में थोड़ी देर के लिए हरियाली नजर आयी, पर वह टिकी नहीं। इसके बाद यह पूरे दिन लाल हरे निशान में झूलते हुए पिछले बंद भाव के आसपास ही चक्कर खाता रहा। दोपहर में थोड़ी देर के लिए गिरावट बढ़ती दिखी, मगर अंत में यह सँभल कर सपाट हो गया। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 25,922.47 से 25,763.40 के दायरे में दिन बिताने के बाद अंत में 25,838.71 पर बंद हुआ। इसमें 11.59 अंक या 0.04% की गिरावट आयी। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 7888.75 से 7835.50 के बीच झूलने के बाद अंत में 4.90 अंक या 0.06% की कमजोरी के साथ 7,861.05 पर बंद हुआ। हालाँकि आज छोटे-मँझोले शेयरों के सूचकांकों में हल्की बढ़त का रुझान रहा। बीएसई मिडकैप 0.28% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.49% की मजबूती आयी। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 0.41% की बढ़त रही और निफ्टी स्मॉल 100 भी 0.95% की तेजी के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, ओएनजीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और डॉ. रेड्डीज सबसे कमजोर रहे। वहीं भारती एयरटेल, गेल, टाटा मोटर्स, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प और आईटीसी हरे निशान में बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख