शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को फिर गिरा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 1% नीचे बंद

शुक्रवार 08 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में फिर से कमजोरी का ही रुझान देखा गया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 167.65 अंक या 1.02% की गिरावट दर्ज करते हुए 16,346.45 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 21.06 अंक या 1.08% फिसल कर 1,922.03 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45.79 अंक या 0.98% की कमजोरी के साथ 4,643.63 पर बंद हुआ।
दरअसल इस पूरे हफ्ते के दौरान चीन की अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों और वहाँ के शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल की वजह से अमेरिकी बाजार पर भी दबाव बना रहा। इस हफ्ते सोमवार और गुरुवार को चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से कारोबार रोके जाने की नौबत आ गयी थी। अपनी अर्थव्यवस्था धीमी पड़ने की चिंताओं के बीच चीन ने अपनी मुद्रा युआन का अवमूल्यन (डेप्रिसिएशन) किया है। चीन में धीमेपन की चिंताओं से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल कीमतें भी 12 वर्षों के निचले स्तर पर आ गयीं। इन बातों की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार के लिए यह बीते चार वर्षों का सबसे खराब हफ्ता रहा। इस हफ्ते के दौरान डॉव जोंस ने 6.2%, एसऐंडपी 500 ने 6.0% और नैस्डैक कंपोजिट ने 7.3% का नुकसान उठाया है।
साथ ही कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा और अमेरिकी बाजार में यह 12 साल के निचले स्तर पर आ गया। शुक्रवार को नाइमेक्स में डब्लूटीआई क्रूड का भाव 32.66-34.26 डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में यह 0.10 डॉलर या 0.29% की गिरावट दर्ज करते हुए 33.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख