शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स करीब 200 अंक नीचे

बुधवार 03 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,539.00 की तुलना में आज 24,393.59 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10.10 बजे सेंसेक्स 193.81 अंक (0.79%) गिर कर 24,345.19 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 62.00 अंक (0.83%) की गिरावट के साथ 7,393.55 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप 1.06% और बीएसई स्मॉल कैप 1.34% की कमजोरी के साथ चल रहे हैं। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.94% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.81% की गिरावट है।
सेंसेक्स के गिरने वाले दिग्गज शेयरों में बीएचईएल 3.15%, ओएनजीसी 2.54%, टाटा मोटर्स 2.03%, आईसीआईसीआई बैंक 1.85%, एसबीआई 1.83% और एलऐंडटी 1.70% की गिरावट के साथ चल रहे हैं। चढ़ने वाले दिग्गज शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.90%, सन फार्मा 0.77%, बजाज ऑटो 0.76% और हीरो मोटोकॉर्प 0.57% की मजबूती पर हैं। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से केवल 10 शेयर ही बढ़त पर हैं और बाकी 40 शेयर गिरावट दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख