शेयर मंथन में खोजें

कमजोर खुले एशियाई बाजार, निक्केई (Nikkei) 2.40% नीचे

आज बुधवार 10 फरवरी के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में काफी गिरावट दिख रही है।

जापान का निक्केई भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे 2.40% टूट कर 385.59 पर चल रहा है। जापान में नकारात्मक ब्याज दरों की वजह से बैंकों के लाभ को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसकी वजह से बैंकिंग शेयरों में खास तौर पर कमजोरी आयी है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) दो दिन बंद रहने के बाद आज खुला और शुरुआती कारोबार में 1.98% की गिरावट के साथ चल रहा है। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार आज भी बंद हैं। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख