शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 180 अंक फिसला, निफ्टी (Nifty) 7200 के नीचे

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला मगर जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,788.79 की तुलना में आज 23,850.41 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.05 बजे सेंसेक्स 180.97 अंक (0.76%) की गिरावट के साथ 23,607.82 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 55.60 अंक (0.77%) गिर कर 7,178.95 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.60% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.43% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.50% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.39% की कमजोरी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 1.65%, मारुति में 0.87%, अदाणी पोर्ट्स में 0.83%, सन फार्मा में 0.63%, ओएनजीसी में 0.54% और एशियन पेंट्स में 0.22% की मजबूती है। दूसरी ओर आईटीसी में 2.27%, बजाज ऑटो में 1.67%, एनटीपीसी में 1.66%, आईटीसी में 1.64%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.56% और एचडीएफसी में 1.51% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 37 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 12 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख