शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 321 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 7018 पर बंद

बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 321.25 अंक (1.37%) गिर कर 23,088.93 पर बंद हुआ।

पिछले के बंद स्तर 23,410.18 के मुकाबले आज सेंसेक्स लगभग 78 अंक गिर कर 23,332.94 पर खुला। सत्र के मध्य में यह 23,338.89 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर इसने 23,057.45 का स्तर छुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 90.85 अंक (1.28%) गिर कर 7,018.70 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 7,090.80 का रहा, जबकि नीचे यह 7,009.75 तक गया। 

दूसरी ओर छोटे-मँझोले शेयरों में भी गिरावट रही। आज बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.79% की और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.15% की गिरावट दर्ज की गयी। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक में 0.71% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.75% की कमजोरी दिखी।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल में 0.93%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.54%, एशियन पेंट्स में 0.51%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.42% और ऐक्सिस बैंक में 0.38% की तेजी रही। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो बीएचईएल में 4.97%, एनटीपीसी में 4.20%, टाटा मोटर्स में 3.63%, एचडीएफसी में 2.68%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.68% और आईटीसी में 2.41% गिर कर बंद हुए। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए बाकी 36 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख