शेयर मंथन में खोजें

सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 22 अंक चढ़ा

गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,088.93 की तुलना में आज 16 अंक चढ़ कर 23,105.16 अंक पर खुला।

शुरुआती कारोबार में करीब 10.24 बजे सेंसेक्स 22.21 अंक (0.10%) की बढ़त के साथ 23,111.14 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.90 अंक (0.03%) की मामूली तेजी के साथ 7,018.40 पर है।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.08% की कमजोरी देखी जा रही है। वहीं बीएसई स्मॉल कैप में 0.08% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05% की हल्की बढ़त है जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.30% की तेजी दिख रही है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया में 2.30%, सन फार्मा में 1.98%, ल्युपिन में 1.47%, टाटा मोटर्स में 1.12%, ओएनजीसी में 0.83% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.81% की तेजी है। वहीं विप्रो में 1.62%, अदाणी पोर्ट्स में 1.35%, टीसीएस में 1.27%, भारती एयरटेल में 1.11%, गेल में 0.99% और एनटीपीसी में 0.97% और की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 25 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख