शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में उछाल, डॉव जोंस (Dow Jones) 212 अंक चढ़ कर बंद

कच्चे तेल के भाव में उछाल के बाद गुरूवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 212.30 अंक (0.32%) चढ़ कर 16,697.29 बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 39.60 अंक (0.87%) की बढ़त दिखी और यह 4,582.21 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 21.90 अंक (1.13%) की मजबूती आयी और यह 1,951.70 पर बंद हुआ। कल वेनेजुएला के तेल मंत्री ने घोषणा की कि उनका देश की कच्चे तेल की कीमतों को स्थिर करने के प्रयास में अगले महीने यानी मार्च में साथी तेल उत्पादकों के साथ मुलाकात करेंगे है। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.9% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 33.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 26 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख