शेयर मंथन में खोजें

बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स (Sensex) 0.36% गिरा

आम बजट से पहले सोमवार 29 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढत के साथ खुला, मगर जल्द ही लाल निशान पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,154.30 की तुलना में  आज 84.2 अंक चढ़ कर 23,238.50 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे सेंसेक्स 82.37 अंक (0.36%) की गिरावट के साथ 23,071.93 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 12.85 अंक (0.18%) गिर कर 7,016.90 पर है।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.47% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.23% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.10% की मामूली गिरावट है जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.33% की तेजी है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एसबीआई में 2.72%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.41%, टाटा स्टील में 1.87%, ओएनजीसी में 1.23%, डॉ रेड्डीज में 1.06% और टाटा मोटर्स में 0.17% की तेजी है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प में 2.56%, गेल में 1.94%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.93%, बजाज ऑटो में 1.78%,सिप्ला में 1.64% और मारुति में 1.62% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर चल रहे हैं, जबकि 30 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख