शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 494 अंक उछला, निफ्टी 7100 के पार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 23,002.00 बंद स्तर की तुलना में आज 151.32 अंक चढ़ कर 23,153.32 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में करीब 9.55 बजे सेंसेक्स 494.48 अंक (2.15%) की तेजी के साथ 23,496.48 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 149.15 अंक (2.13%) की बढ़त के साथ 7,136.20 पर है।
छोटे- मँझोले शेयरों में भी आज मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 1.40% की और बीएसई स्मॉल कैप में 1.54% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.28% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.96% की तेजी दिखा रहा है।
वहीं सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईटीसी में 7.54%, आईसीआईसीआई बैंक में 5.63%, गेल में 3.60%, विप्रो में 3.10% और इन्फोसिस में 2.84% की मजबूती है। गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी में 1.85%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.37%, एचडीएफसी में 0.10%, कोल इंडिया 0.06% और डॉ. रेड्डीज में 0.04% की कमजोरी है। वहीं भारती एयरटेल में 0.08% की मामूली गिरावट के साथ सपाट चल रहा है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान पर है जबकि 5 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख