शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार चढ़े, डॉव जोंस (Dow Jones) 348 अंक उछला

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 348.58 अंक (0.74%) चढ़ कर 16,865.08 पर बंद हुआ।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 131.65 अंक (2.89%) की मजबूती दिखी और यह 4,689.60 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 46.12 अंक (2.39%) की तेजी आयी और यह 1,978.35 पर बंद हुआ। मैन्युफैक्चरिंग डाटा के उम्मीद से बेहतर होने के बाद बाजार में तेजी देखी जा रही है। आईएसएम मैन्यूफैक्चरिंग बढ़कर 49.5 पर आ गई है जो जनवरी से 1 अंक बढ़ा है। अमेरिकी शेयर बाजार  पिछले 3 साल में मार्च महीने की सबसे तेज शुरुआत हुई है। इस बीच कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.6% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 36.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोप के बाजार भी 2.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए। (शेयर मंथन 2 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख