शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 192 अंक उछला

तेजी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी है। गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के  साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 24,242.98 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को 143.69 अंक चढ़ कर 24,386.67 पर अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीबव 10 बजे सेंसेक्स 192 अंक (0.79%) की बढ़त के साथ 24,435.43 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 46.10 अंक (0.63%) की मजबूती के साथ 7,414.95 पर है।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी मजबूती देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप 0.17% की और बीएसई स्मॉलकैप 0.47 की तेजी दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.11%, निफ्टी स्मॉल 100 में 0.56% की बढ़त है।

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील में 4.21%, टाटा मोटर्स में 4.01%, डॉ रेड्डीज में 2.51%, एशियन पेंट्स में 2.26%, बीएचईएल में 2.06% और एचडीएफसी में 1.70% की मजबूती है। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक में 2.32%, गेल 2.01%, और एसबीआई में 0.75% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं एनटीपीसी 0.04%, मारुति 0.12% और अदाणी पोर्ट्स 0.23% की मामलूी तेजी के साथ सपाट चल रहे है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से इस समय 37 शेयर हरे निशान पर है जबकि 13 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख