शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 44 अंक चढ़ा

गुरुवार 03 मार्च को अमेकिरी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 44.58 अंक (0.26%) चढ़ कर 16,943.90 पर बंद हुआ।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.00 अंक (0.09%) की मजबूती दिखी और यह 4,703.42 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 6.95 अंक (0.35%) की तेजी आयी और यह 1,986.45 पर बंद हुआ।  निवेश्कों की नजर आज आने नौकरी के आंकडों पर रहेगी। उर्जा और वित्तीय क्षेत्रों के शेयरों में रिकवरी देखी जा रही है जिसके कारण बाजार को गति मिली है। इस बीच कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.09% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 34.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कल यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट रही। (शेयर मंथन 04 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख