शेयर मंथन में खोजें

जारी है जस्ट डायल (Just Dial) की उछाल, 15% से अधिक चढ़ा

जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर में उछाल का सिलसिला लगातार जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 764.40 रुपये तक चला गया।

हालाँकि बाद में इसमें कुछ नरमी आयी और अंततः यह कल के बंद भाव के मुकाबले 15.41% की जबरदस्त तेजी के साथ 759.80 रुपये पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि 12 फरवरी 2016 को इसने 377.65 रुपये पर अपना 52 हफ्तों का निचला स्तर बनाया था। उस स्तर से तुलना की जाये, तो यह महज तीन हफ्तों के दौरान दोगुना हो गया है।
जस्ट डायल ने 25 फरवरी से 10 मार्च के बीच लगभग 16 लाख शेयरों की वापस खरीद (Buy Back) की घोषणा की है। इसके अलावा, कंपनी ने 25 फरवरी को बिलिंग और इन्वेंटरी प्रबंधन के लिए क्लाउड-बेस्ड सिस्टम जेडी ओम्नी पेश किया था। यह छोटे कारोबारियों को सीधे उपभोक्ताओं को सामान ऑनलाइन बेचने में मदद करता है। (शेयर मंथन, 4 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख