शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 19 अंक नीचे, निफ्टी (Nifty) 0.09% की मामूली गिरावट

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25880.38 अंक की तुलना में आज 12.11 अंक चढ़ कर 25892.49 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.07 बजे सेंसेक्स 19.71 अंक (0.08%) की मामूली गिरावट के साथ 25,860.67 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 7.00 अंक (0.09%) की हल्की कमजोरी के साथ 7,905.05 पर चल रहा है।
हालाँकि शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.26% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.14% की तेजी दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.07% और निफ्टी स्मॉल 100 0.22% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो में 1.80%, टाटा स्टील में 1.79%, टाटा मोटर्स में 1.11%, मारुति में 1.09%, अदाणी पोर्ट्स में 1.00% और ओएनजीसी में 0.82% की बढ़त है। वहीं बीएचईएल में 1.16%, सन फार्मा में 1.14%, इन्फोसिस में 0.91%, एशियन पेंट्स में 0.90%, भारती एयरटेल में 0.83% और एचडीएफसी में 0.76% की गिरावट है । निफ्टी 50 के 26 शेयर हरे निशान पर चल रहे है और 25 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख