शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 80 अंको की बढ़त, निफ्टी (Nifty) 0.34% ऊपर

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर की शुरूआत हल्की बढ़त के साथ हुयी।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,603.10 अंक की तुलना में आज 8 अंक ऊपर 25,612.91 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.08 बजे सेंसेक्स 80.24 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 25,683.34 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 26.40 अंक (0.34%) की मजबूती के साथ 7,873.65 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयर हरे निशान पर है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.26% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.38% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.35% और निफ्टी स्मॉल 100 0.52% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ल्युपिन में 2.33%, सिप्ला में 1.19%, ऐक्सिस बैंक में 1.16%, टाटा स्टील में 1.14%, ओएनजीसी 1.08% और मारुति 0.92% की बढ़त है। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक में 1.23%, भारती एयरटेल में 0.97%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.21%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.19%, एशियन पेंट्स में 0.10% और रिलायंस में 0.09% की गिरावट है । निफ्टी 50 के 39 शेयर हरे निशान पर है और 12 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख