शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 0.22% नीचे

वैश्विक बजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,229.70 अंक की तुलना में आज 18.83 अंक गिर कर 25,210.87 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.16 बजे सेंसेक्स 54.38 अंक (0.22%) की गिरावट के साथ 25,175.32 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 14.50 अंक (0.19%) की कमोजरी के साथ 7,732.50 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.05% की बढ़त के साथ 17.6475 पर चल रहा है।
शुरुआत कारोबार में छोटे-मँझोले शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.23% की और बीएसई स्मॉल कैप 0.20% की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.26% और निफ्टी स्मॉल 100 0.34% नीचे चल रहे है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी में 1.78%, एनटीपीसी में 1.21%, एचडीएफसी बैंक में 0.70% , हीरो मोटो कॉर्प में 0.70%, एशियन पेंट्स 0.49% और आईटीसी में 0.46% की बढ़त है। गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 9.33%, टाटा मोटर्स में 3.11%, टाटा स्टील में 2.48% आईसीआईसीआई बैंक 1.83%, कोल इंडिया 1.61% और डॉ.रेड्डीज में 1.01% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 29 शेयर लाल निशान पर चल रहे है जबकि 22 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख