शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 284 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7800 के पार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुयी है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,228.50 अंक की तुलना में आज 99.33 अंक चढ़ कर 25,321.83 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.45 बजे सेंसेक्स 284.51 अंक (1.13%) की बढ़त के साथ 25,513.01 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 83 अंक (1.07%) की तेजी के साथ 7,816.45 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 1.01% नीचे 16.7750 पर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.77% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.82% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.86% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.09% की तेजी है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें एनटीपीसी में 2.68% आईटीसी में 2.05%, एशियन पेंट्स में 2.01%, एचडीएफसी में 1.89%, ऐक्सिस बैंक में 1.78% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.73% की बढ़त है। वहीं डॉ.रेड्डीज में 0.34% और सन फार्मा में 0.09% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 47 शेयर हरे निशान पर है और सिर्फ 3 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख