शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8000 पार करने की उम्मीद : इडेलवाइज

कल बाजार में मजबूती रही और निफ्टी (Nifty) ने दिन के उतार-चढ़ाव के बाद 7900 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया। पूरे दिन निफ्टी 67 अंक के दायरे में रहा।

हल्के ऊपरी अंतराल के साथ खुलने के बाद निफ्टी 7900 के ऊपर चला गया था, मगर दोपहर में यह इसके नीचे आ गया। अंत में यह फिर से 7900 के ऊपर आ गया। कल उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स 16.33% पर रहा, जो 2 महीनों के दायरे के निचले स्तर के पास है। इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि कल एक दायरे में कारोबार होने की वजह से मोमेंटम ऑसिलेटर सपाट हो गये हैं और मिले-जुले संकेत दे रहे हैं।
इसके बावजूद, इडेलवाइज का मानना है कि निफ्टी ने 7890-7900 की बाधा को पार किया है, इसलिए यहाँ से तेजी की नयी चाल बनेगी। इस चाल में इडेलवाइज को उम्मीद है कि निफ्टी आखिरकार 8000 की बाधा को पार कर लेगा और 8420 के लक्ष्य की ओर बढ़ेगा, जहाँ 61.8% फिबोनाकी रिट्रेसमेंट यानी वापसी का स्तर है। दूसरी ओर निफ्टी के लिए तात्कालिक सहारा 7800 के पास है, जहाँ 21 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख