शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 185.18 अंक की कमजोरी

उपभोक्ता कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों और तेल के दामों में गिरावट के कारण शुक्रवार को अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

खुदरा विक्रेताओं के लिए कल समाप्त हुआ कारोबारी हफ्ता सख्त रहा। डॉव जोंस 1.2%, एसऐंडपी 500 0.5% और नैस्डैक कंपोजिट 0.4% कमजोर हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 185.18 अंक (1.05%) की गिरावट के साथ 17,535.32 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 19.65 अंक (0.41%) की कमजोरी दिखी और यह 4,717.68 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 17.5 अंक (0.85%) की गिरावट आयी और यह 2,046.61 पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में 660 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 720 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है। इस बीच कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.06% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख