शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स (Sensex) में 120 अंक की बढ़त

मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 120.38 अंक (0.47%) ऊपर 25,773.61 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25927.31 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25733.76 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 30 अंक (0.38%) की मजबूती के साथ 7,890.75 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,940.10 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,879.70 रहा। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.87% की गिरावट के साथ 16.3725 पर बंद हुआ। आज के कारोबार के पावर, टेलीकॉम, एफएमसीजी शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं निजी क्षेत्र के बैंको, तेल और गैस, ऑटो,रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेत और तेल के भाव में बढ़त आने से बाजार को सहारा मिला। 

तेजी के इस माहौल में छोटे-मॅंझोले सूचकांक में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.13% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.19% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.08% और निफ्टी स्मॉल 100 0.64% ऊपर बंद हुए।

आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 3.72%, ऐक्सिस बैंक में 3.32%, एचडीएफसी में 2.44%, एशियन पेंट्स में 1.92%, मारुति में 1.77% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.75% की बढ़ कर बंद हुए। वहीं गिरने वाले शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी में 2.18%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.38%, अदाणी पोर्ट्स में 1.29%, एचडीएफसी बैंक में 0.81%, टाटा मोटर्स में 0.68% और रिलायंस में 0.61% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 26 शेयर लाल निशान पर रहे जबकि 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख